फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के दो आरोपियों के घर की कुर्की

Fri, 26 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
दो वर्ष हुए थे नामजद, अभी तक नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे 
विज्ञापन

एक आरोपी की खुटार में संपत्ति नहीं
खुटार में दो वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप किए जाने के मामले में नामजद दो आरोपियों के घर शुक्रवार को कुर्की कर सामान सुपुर्दगी में दे दिया गया। 
घटना 14 मई 2015 की है। नगर के एक मोहल्ले से एक नाबालिग किशोरी गायब हो गई। पिता ने शक के  आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई दिन बाद लड़की मिली, तो उसने बताया कि तड़के घर के बाहर सफाई करते समय पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। बाद में उसे एक वाहन में डालकर खीरी के नीमगांव ले गए और पाचों ने उससे दुराचार किया। पुलिस ने दो लोगों को जेल भेजा था, लेकिन पुलिस के लापरवाही बरतते रहने के कारण तीन लोग अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपियों के नहीं मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी हरिओम और ऊधमसिंह के घर कुर्की कर ली और सामान पड़ोस के लोगों को सौंप दिया। एक आरोपी अजय सिंह के परिवार वालों ने बताया कि वह खुटार में नहीं रहता है और उसका कोई घरेलू सामान भी यहां नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें