फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं से भरे दो ट्रक पकड़े 

Mon, 06 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रौसर कोठी/कांट।
विज्ञापन
cow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक ट्रक को आरसी मिशन, दूसरा ट्रक कांट पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र में हरदोई बाईपास पर पुलिस टीम ने गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक से पुलिस ने 40 जिंदा और तीन मृत पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उधर, कांट पुलिस ने भी ट्रक को पकड़ लिया। इसमें 47 पशु बरामद हुए, जिसमें छह मृत मिले। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
रौसर कोठी। सोमवार की सुबह लगभग चार बजे आरसी मिशन पुलिस हरदोई बाईपास चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना पर पुलिस ने हरदोई बाईपास चौराहे पर बेरीकेडिंग कर सामने से आ रहे वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा करके कुछ दूरी पर जाकर उसको मय चालक पकड़ लिया, लेकिन मौका पाकर दूसरी गाड़ी भाग गई। आरसी मिशन पुलिस ने पीछा किया तो दूसरी गाड़ी कांट की ओर मुड़ गई। पुलिस ने कांट पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने ट्रक से 43 पशु बरामद किए गए, जिसमें तीन मृत मिले। जीवित पशु ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिए गए। पुलिस ने रामपुर निवासी ट्रक चालक राशिद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार राजपूत, आरसी शर्मा, अरविंद कुमार मिश्रा, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांट। पुलिस ने सूचना पाकर रावतपुर की मोड़ पर ट्रक को पकड़ लिया। इसमें 47 पशु बरामद हुए। इनमें छह पशु मृत पाए गए। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्यवाहक एसओ राजेश यादव ने बताया कि वह सोमवार को गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक आ रहा है। उन्होंने तुरंत रावतपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक से 47 पशु बरामद किए, जिसमें छह मृत मिले। जीवित पशुओं को ग्रामीणों को दे दिए गए। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक रामपुर के नगला थाने के घोटे निवासी रफी निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें