फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद राइस मिल में पकड़ी सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री

Mon, 06 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कलान/शाहजहांपुर।
विज्ञापन
milk - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सफेद केमिकल और दूध बनाने के उपकरण बरामद
विज्ञापन

- तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ मारा छापा
- मिल की दीवार लांघ कर भाग गए दूध बनाने वाले
- मौके से एक तमंचा और कारतूस की पेटी भी मिली
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे किनारे बंद पड़ी राइस मिल में सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। तहसीलदार कृष्णमुरारी दीक्षित ने नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव और पुलिस टीम के साथ छापामारी कर यहां से चार ड्रम में भरा दूध व केमिकल और दूध बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस दौरान टीम को एक तमंचा व कारतूस की पेटी भी बरामद हुई है। सूचना मिलते ही डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी टीआर रावत, वीपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। 
बिचौला गांव के निकट मां पूर्णागिरी के नाम से खोली गई राइस मिल एक वर्ष से मिल बंद थी, लेकिन मिल के अंदर मजदूरों की आवाजाही बनी हुई थी। लोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। एक दिन कुछ लोगों की नजर मिल के अंदर से निकलने वाले टैंकरों पर पड़ी तो कानाफूसी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने मामले की जानकारी तहसीलदार कृष्णमुरारी दीक्षित को दी, उन्हें पहले तो विश्वास नहीं हुआ, लेकिन पुख्ता जानकारी होने पर वह सोमवार को नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव व पुलिस टीम के साथ मिल गेट पर पहुंचे तो मिल के अंदर मौजूद चार लोग दीवार फांदकर भाग निकले। इस पर तहसीलदार को और भी शक हो गया। उन्होंने दीवार के सहारे एक व्यक्ति को अंदर भेजकर गेट खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गए। वहां चार ड्रम दूध से भरे हुए थे और एक पिकअप खड़ी थी। इस पर एक टैंक खाली रखा था। इसके कमरे में एक 315 बोर का तमंचा व एक पेटी कारतूस भी रखे थे। पुलिस ने तमंचा और कारतूस कब्जे में ले लिया है। ड्रमों में रखा दूध आठ सौ लीटर बताया गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम हरिशंकर यादव, खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी टीआर रावत, वीपी सिंह ने ड्रम में रखे दूध के नमूने जांच के लिए लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों मे सप्लाई होता था दूध
अधिकारियों को आशंका है कि राइस मिल में बनने वाला सिंथेटिक दूध आसपास के जिलों में भी सप्लाई किया जाता था। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में गिरफ्तारी के बाद ही सही पता लगेगा कि आखिर दूध की खपत सबसे अधिक किस जिले में होती थी।

फैक्ट्री से बरामद दूध के नमूने लिए गए है, इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 
हरिशंकर यादव, एसडीएम, कलान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें