तेजाब भरा टैंकर पलटने से चालक-हेल्पर गंभीर घायल
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कटरा -फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर अतिवरा गांव को जाने वाली मोड़ के समीप तेजाब भरा टैंकर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। हादसे को देख हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन को सूचना देने के साथ ही हादसे में झुलसे तथा घायल हुए लोगों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पहुंचे अग्निशमन दल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
बताते हैं कि यह टैंकर फर्रूखाबाद की ओर से बरेली की ओर जा रहा था उक्त स्थान पर सामने से आई बाइक को बचाने के प्रयास में वह पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बिहार प्रांत के गांव खाद सैदपुर निवासी अनिल तथा ट्रक का हेल्पर बुरी तरह झुलस गये। इसके अलावा बाइक से उधर से गुजर रहा खुदागंज निवासी रंजीत सिंह भी हादसे के बाद हड़बड़ाकर गिर गया। रंजीत सिंह के चोट लगने के साथ तेजाब के छींटे गिर जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गये। साथ ही उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा गांव अतिवरा गांव का निवासी 18 साल का मुनीश चोट लगने के साथ झुलस गया। मुनीश साइकिल से जलालाबाद आ रहा था। पुलिस ने मुनीश तथा हरप्रीत को जिला अस्पताल भिजवा दिया जबकि ट्रक चालक व हेल्पर को गंभीर हालत के चलते बरेली अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस तथा अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने काफी देर की मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू हो सका।