फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की ज्वैलरी रखा पर्स चोरी

Sun, 05 Apr 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक क्षेत्र में स्थित मंडी बाजार में खरीदारी करने गई महिला का दो लाख की ज्वैलरी रखा पर्स चोरी हो गया। पर्स में एटीएम कार्ड और मोबाइल भी था। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र की रहने वाली मनीषा चौधरी पत्नी कमल सिंह 26 मार्च को बाजार करने के लिए मंडी बाजार गई थी। इसी खरीदारी के दौरान किसी टप्पेबाज ने महिला का ज्वैलरी भरा पर्स उड़ा दिया। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने दुकानदार एवं अन्य लोगों से पूछा, लेकिन उसे पर्स नहीं मिल पाया। काफी हाथ-पैर मारने के बाद महिला और उसके पति ने कोतवाली में जाकर मामले की तहरीर दी। हालांकि कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रविवार को गुमशुदगी दर्ज करके महिला को टहला दिया। महिला के मुताबिक उसके पर्स में पर्स में एटीएम कार्ड, दो लाख की ज्वैलरी, पासपोर्ट और नोकिया सी-2 मोबाइल रखा हुआ था। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय का कहना है कि ज्वैलरी चोरी होने की बात गलत है। महिला कहीं पर्स रखकर भूल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें