19 जून से थाना क्षेत्र के गांव पैदापुर से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला। उसकी सिर काटकर हत्या की गई थी। अनुमान है कि करीब 10 दिन पहले युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। घरवाले किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे है। सीओ रजी अहमद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घरवालों की तरफ से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
गांव पैदापुर निवासी रघुवीर ने बताया कि उनका पुत्र 21 वर्षीय बब्लू 19 जून से लापता था। उसे कई जगह तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को एक युवक की लाश मिली। उसका सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। वह युवक गुलाबी शर्ट और काली पेंट पहने था। पैरों में काले सेंडल थे। हमजापुर के पूर्व प्रधान गोविंदराम की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। देर रात उसकी शिनाख्त रघुवीर ने अपने पुत्र के रूप में की है। उनका कहना है कि उनके पुत्र की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। अनुमान जताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। सीओ रजी अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के घरवालों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।