बुधवार की रात हाईवे किनारे खड़े दस टायरा ट्रक पर असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोलकर चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर जबरन नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया। बदमाशों ने दोनों के हाथपैर बांधकर फर्रुखाबाद हाईवे पर अल्हागंज क्षेत्र गांव दहेना में गन्ने के खेत में डाल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर दी। बदमाशों ने दोनों से मोबाइल और नगदी लूट ली।
गांव मानपुर चितरी निवासी ट्रक चालक दृगपाल शाहजहांपुर से चावल लोड करके तिलहर में उतारने आए थे। ट्रक खाली होने के बाद चालक और हेल्पर वीरपाल रात करीब 11 बजे कस्बे के बाहर निकलकर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खाना बनाने लगे, तभी तमंचा और चाकुओं से लैस पांच-छह बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दोनों बंधक बनाकर जबरन नशीली दबा पिला दी। दोनों के ट्रक के अंदर सीट के नीचे डाल दिया। इसके बाद बदमाश ट्रक लेकर चल दिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई भी लगाई। बदमाशों दोनों को अल्हांगज क्षेत्र के दहेना गांव में एक गन्ने के खेत में हाथपैर बांधकर डाल दिया। चालक को मोबाइल और एक हजार रुपये और परिचालक से कुछ नगदी छीन ली। सुबह किसी तरह से हाथपैर खोलकर दोनों ने घटना की जानकारी मोहल्ला उम्मरपुर में रहने वाले ट्रक मालिक गोपालदास को दी। घटना की जानकारी होने पुलिस मौका मुआयना किया और ट्रक मालिक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
35 से 40 आयु वर्ग के थे लुटेरे
पीड़ित दृगपाल का कहना है कि लुटेरे 35 से 40 की आयु के बीच के थे और उन्होंने ट्रक में घुसते ही दोनों लोगों को इस तरह से दबोच लिया कि शोर मचाने तक का मौका नहीं मिल सका। चार बदमाश क्लीनर साइड से तथा दो ड्राईवर साइड से घुसे थे।
उक्त प्रकरण मेें लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत नियमानुसार उचित कार्रवाई की जायेगी।
- अरुण कुमार सिंह, कोतवाल, तिलहर