फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी ने किया कोर्ट में समर्पण

Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
एक आरोपी को भेजा जा चुका है जेल, एक अभी भी फरार
विज्ञापन


मानसिक कमजोर किशोरी से गैंगरेप के मामले में नामजद एक आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। 
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 22 जनवरी को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी एक पुत्री मानसिक कमजोर है। पुत्री को कुछ दिन पूर्व पेट दर्द की शिकायत हुई तो वह पुवायां के एक अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने लड़की को सात माह की गर्भवती बताया तो उसके होश उड़ गए। पूछताछ करने पर लड़की ने गांव के तीन युवकों के नाम बताते हुए कहा कि उक्त ने खेत और घर में उसके साथ कई बार गलत काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन दो माह बाद भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका था। 27 मार्च को पीड़िता का पिता एसपी से मिला था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। एसपी की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी पुरुषोत्तम उर्फ सोनू को धर दबोचा था। उसे 31 मार्च को जेल भेज दिया गया था। बुधवार को इस मामले में नामजद मोनू ने जिला मुख्यालय पर कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने मोनू के कोर्ट में हाजिर होने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें