फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ममेरे फुफेरे भाइयों की मौत

Mon, 07 Dec 2015 10:56 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र में जमुनिया मोड़ पर सोमवार की तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

खुदागंज के गांव अकबरी में रहने वाले शाकिर अली का 21 वर्षीय बेटा नदीम अली और उनका ममेरा भाई क्षेत्र के गांव गैली निवासी 22 वर्षीय इंतजार अली पुत्र इंतजाम अली और इन्हीं के गांव का हसीब रविवार शाम बाइक से नदीम के बहनोई इदरीश खां के घर आए थे। रात में तीनों उन्हीं के घर रुके। सुबह करीब पांच बचे तीनों घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में जमुनिया मोड़ के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें नदीम और इंतजार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हसीब के कुछ कम चोट आई। हसीब ने मोबाइल से नदीम के बहनोई इदरीश को फोन करके हादसे की सूचना दी। इससे पहले मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पजाल भिजवा दिया, यहां डॉक्टरों ने नदीम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर इंतजार के परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में कटरा के पास उसने भी दम तोड़ दिया। घायल हसीब का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मृतकों के परिवार वालों को सौंप दिया।

मृतकों के घर में मचा कोहराम
घटना की खबर मिलने पर नदीम और इंतजार के घर कोहराम मच गया। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीणों और रिश्तेदारों उनके घरों में पहुंच गए। नदीम की मां शेराजन बेटे की मौत से बेसुध हो गई हैं। उनका भाई सईद और बहन नेराजा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शाकिर अली को बेटे की मौत से गहरा सदमा लगा है। वहीं इंतजार के परिवार में मां मजलूम बेटे की मौत से बदहवास हो गईं है। बड़े भाई अब्दुल सत्तार, गुफ्तार, बहन शादरून, नाजो और नन्ही का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता इंतजाम बेटे की मौत का यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


एक साथ कर रहे थे नोएडा में नौकरी
नदीम और इंतजार नोएडा की स्पोर्ट्स फैक्ट्री में एक साथ सिलाई का काम करते थे। दोनों एक ही कमरे में किराए पर रहते थे। परिवार वालों के मुताबिक दोनों के बीच काफी पटती थी। दोनों एक पल भी एक दूसरे से अलग नहीं रहते थे। एक साथ कपड़ों की खरीददारी करते थे। तीन दिसंबर को दोनों नोएडा से आए थे। वहां से आने के बाद दोनों अपनी-अपनी रिश्तेदारियों में घूम रहे थे। उनकी मौत से रिश्तेदार उनकी दोस्ती की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें