फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा 

Fri, 17 Mar 2017 11:51 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव ढाका खुर्द कलां के परमजीत सिंह की हत्या के मामले में भाई बल्देव सिंह ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

बता दें कि गांव ढाका खुर्द कलां निवासी 36 वर्षीय परमजीत सिंह का शव 15 मार्च को गांव दिलीपपुर के पास पड़ा मिला था। भाई बल्देव सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में चोट लगना पाया गया।
इसके बाद पुलिस ने बल्देव सिंह की तहरीर पर परमजीत सिंह की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में बल्देव सिंह ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व गांव पुरेना के हरनेक सिंह से भाई परमजीत सिंह का विवाद हो गया था। हरनेक सिंह ने भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। हरनेक सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ परमजीत सिंह की लाठी से पीटकर हत्या कर दी और शव को गांव दिलीपपुर के पास सड़क के किनारे फेंक दिया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

000 
रुपये निकालने का आरोप
खुटार। गांव लुकटहा निवासी हरीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक ने उनके घर में घुसकर संदूक में रखे 35 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उनकी पिटाई की। शोर मचाने पर गांव के लोग आए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

00 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें