फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र सहित चार पर हत्या का मुकदमा

Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पिता-पुत्र सहित चार पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
गांव धारा निवासी 42 वर्षीय रामऔतार शनिवार रात खेत पर गया था। वहां गांव के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर विरोधियों ने रामऔतार की लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी जयमोरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की गांव के ही गुड्डू शर्मा आदि से रंजिश चल रही थी। इसके चलते शनिवार रात उसके पति रामऔतार को गांव में घेर लिया और गुड्डू शर्मा, उसका पुत्र गौरव शर्मा, गणेश और रामनिवास लाठी से पीटने लगे। शोर होने पर देवर सुभाष बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर चोटें आने से रामऔतार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक नामजद आरोपी सहित दो लोग पुलिस हिरासत में हैं। कोतवाली प्रभारी सुनील विश्नोई ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, हत्या में शामिल लोगों को जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन

जान बचाने को एक घंटे भागता रहा रामऔतार

दो किलोमीटर दूरी दो घंटे में तय कर पाई पुलिस 
 हत्यारोपी करीब एक घंटे तक रामऔतार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। इसकी सूचना फोन पर थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस कर्मी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। जबकि घटना स्थल से थाना महज एक किलोमीटर दूर रहै। रामऔतार के परिवारीजनों का कहना है कि सूचना देने के बाद पुलिस समय पर पहुंच जाती तो रामऔतार की जान बच सकती थी। मगर पुलिस ने इतनी लापरवाही बरती कि सूचना देने के करीब घंटे भर बाद मौके पर पहुंची।

रामऔतार पर हैं कई मुकदमे
पुवायां। रामऔतार पर पीलीभीत में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा पुवायां में दफा 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। रामऔतार की पत्नी जयमोरा हाल में हुए पंचायत चुनाव में पुवायां तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ी थी
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें