फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने हिम्मत दिखाई, की शोहदों की पिटाई

Wed, 10 Dec 2014 11:19 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली मोड़ के पास बुधवार दोपहर कॉलेज से स्कूटी पर घर लौट रहीं दो छात्राओं से बाइक सवार दो शोहदों ने छेड़खानी कर दी। इस पर छात्राओं ने शोहदों को सबक सिखाने की सोची और गर्रा नदी पुल के पास भीड़ भरे इलाके में छात्राओं ने शोहदों को चप्पलों से पीटा। छात्राओं की हिम्मत की इलाके में काफी चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक दोपहर करीब साढे़ तीन बजे दो छात्राएं अलग-अलग स्कूटी से बरेली मोड़ की तरफ से कॉलेज से घर लौट रही थीं। इसी दौरान जिला अस्पताल से एक बाइक पर सवार दो शोहदों ने उनका पीछा करते हुए फब्तियां कस दीं। छात्राओं ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। इससे शोहदों का हौसला बढ़ गया लेकिन गर्रा पुल के दूसरी तरफ भीड़ भरे इलाके में पहुंचकर छात्राओं ने स्कूटी रोक ली। इसके बाद छात्राओं ने दोनों शोहदों को पकड़कर उनकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मजरा समझा और छात्राओं के साथ वे भी शोहदों की पिटाई करने लगे।  भीड़ ने दोनों शोहदों से छात्राओं के पैर छूकर माफी मंगवाई।


महिला डॉक्टर से छेड़खानी में शोहदे का हुआ चालान
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार की शाम महिला डाक्टर से छेड़खानी करने वाले शोहदे का थाना सदर बाजार पुलिस ने छेड़खानी की धारा में चालान कर दिया। मंगलवार की शाम बाजार से घर लौट रही महिला डॉक्टर से मोहल्ला लाला इमली चौराहा में रहने वाले अकरम ने छेड़खानी कर दी। डॉक्टर के शोर मचाने पर जमा हुई भीड़ ने शोहदे की जमकर धुनाई लगाई थी। इसके बाद शोहदे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शोहदे के माफी मांगने पर महिला डाक्टर के पिता ने उसे माफ कर दिया और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन पुलिस ने अपनी तरफ से छेड़खानी की धारा में बुधवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें