फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो घरों में लाखों की क्षति

Sat, 10 Jan 2015 12:13 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कलां में रहने वाले लल्लन खां के घर शुक्रवार की दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से दो घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसी साजिद के घर में लगी आग से हजारों की नगदी और कीमती कपड़ेे और जेवर जल गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले मोहल्ले वालों ने आग बुझा दी। फायर ब्रिगेड सूचना मिलने के काफी देर बाद पहुंच पाई।
विज्ञापन

लल्लन खां मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी रेहना दोपहर करीब साढे़ बारह बजे घर के आंगन में मिट्टी के चूल्हे पर गन्ने की पताई से खाना बना रहीं थीं। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में पड़े छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में पड़ोसी साजिद खां का घर भी आ गया। आग लगने की खबर लगते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। आग में लल्लन और साजिद के घर का सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

बेटी की शादी के जेवर
90 हजार रुपये जले
साजिद ने बताया कि उसने पॉलेज के लिए आढ़ती से 90 हजार रुपये उधार लिए थे जो कि आग में जल गए। वहीं बेटी शहमा की शादी के लिए रखे जेवर और कीमती कपड़े जल गए। आग लगने के समय साजिद की पत्नी शुआलिया बच्चों के साथ पड़ोस में अपनी ननिहाल गई हुईं थीं। जब आग लगने की सूचना पर वह अपने घर पहुंचीं तो सब कुछ जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्तर तक नहीं बचे
लल्लन और साबिर के घर में लगी आग से सारा सामान जल गया। खाने-पीने के सामन से लेकर बिस्तर, चारपाई तक जल र्गइं। दोनों घरों में कोई भी सामान नहीं बचा।

पड़ोसी का सबमर्सिबल काम आया
मोहल्ले में रहने वाले कलीम ने आग लगने के बाद अपना सबमर्सिबल चालू कर दिया। मोहल्ले के सभी लोगों ने वहां से पानी भरकर आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें