41 वीं अंतर्जनपदीय एलार्म एफीसिएंसी रेस एवं रायफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। आज का आकर्षण महिलाओं की निशानेबाजी रही।
प्रतियोगिता में बरेली, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें महिला और पुरूष वर्ग की टीमें शामिल रही है। महिला पुलिस कर्मियों ने टारगेट को निशाना लगाते हुए निशानेबाजी की। पुरूष वर्ग एडीजी के गनर खलीक अहमद से रिवाल्वर में शानदार प्रदर्शन किया।