जलालाबाद कसबे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी मनोज मिश्र ने गत वर्ष जुलाई में अपहृत जवान बेटे राहुल का सुराग लगाने में पुलिस स्तर से लापरवाही बरते जाने के विरोध में शुक्रवार से परिवार वालों के साथ कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इस संबंध में उन्होंने डीएम के नाम ज्ञापन देकर कहा है कि बेटे की जल्द सकुशल बरामदगी नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
मनोज ने बताया कि गत वर्ष 28 जुलाई को सुबह बेटे राहुल का उस वक्त कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन से अपहरण कर लिया था, जब वह प्रसाद चढ़ाने के लिए मंदिर जा रहा था। इस संबंध में वाहन चालक समेत कसबे के ही पांच लोगों के खिलाफ जलालाबाद कोतवाली में राहुल के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों से रकम लेकर उनसे साठगांठ कर ली और उन्हें बचाने का प्रयास शुरू कर दिया।
डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि इस संबंध में पुलिस अफसरों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर विवश होकर धरना शुरू करना पड़ा। इसके बावजूद बेटे की बरामदगी कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो भूख हड़ताल छेड़ दी जाएगी और कोई अप्रिय घटना होने पर प्रशासन जिम्मेदार होगा। धरना में राहुल की मां ममता, दादा शिवशंकर लाल, दादी मानकुंवर, ताऊ राजपाल व रामऔतार, भतीजा प्रथम आदि शामिल रहे।
फोटो 02 मेें।
हड़ताली अवर अभियंता ठप करेंगे बिजली सप्लाई
0 लोनिवि की गेट मीटिंग में गरजे डिप्लोमा इंजीनियर
शाहजहांपुर। प्रारंभिक ग्रेड वेतन में संशोधन की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल बजा चुके डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के घटक संगठनों से जुड़े अभियंता शुक्रवार को लोनिवि के निरीक्षण भवन परिसर में हुई गेट मीटिंग में गरजे। इस मौके पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार ने सडमय रहते मांगों पर उचित निर्णय नहीं किया तो जिले में बिजली सप्लाई ठप कर दी जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के जिला सचिव एम रहमान ने कहा कि पंजाब में जेई संवर्ग को 4800 रुपये प्रारंभिक ग्रेड वेतन स्वीकृत हो चुका है, लेकिन इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार हमारे संवर्ग के धैर्य की परीक्षा ले रही है। सरकार और शासन ने मांगों पर अनुकूल रवैया नहीं अपनाया तो विभिन्न विभागों से होने वाले विकास कार्य भी रोक दिए जाएंगे।
गेट मीटिंग में अरुण यादव, राज सिंह, बीएम सिंह, संजीव दीक्षित, विनोद यादव, प्रदीप राय, धर्मेंद्र यादव, जीडी जोशी, अनुज श्रीवास्तव, अलंकृत मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद यादव, दयानंद शर्मा, सोमपाल सिंह, प्रववीण कुमार, अतर पाल सिंह, अशर्फी सिंह, दीनदयाल सागर, योगेंद्र गंगवार, हरीश गुप्ता, शैलेंद्र अवस्थी, शशि पाल सिंह आदि शामिल रहे।