शादी समारोह में गया था व्यापारी का परिवार
मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी चंद्रपाल साहू घी व्यापारी हैं। गुरुवार को वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में मौका पाकर चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ लिए। यहां से 80 हजार रुपये नगदी और जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। चंद्रपाल जब घर पहुंचे तो चोरी के बारे में पता चला। खबर मिलने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बता दें कि इससे पहले चोरों ने मोहल्ले के अजय सक्सेना के घर से नगदी और जेवर समेत करीब 12 लाख रुपये का माल साफ कर दिया था। शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।