फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में लगी  शार्ट सर्किट से आग 

Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
  शार्ट सर्किट से लगी आग  - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
शनिवार रात शार्ट सर्किट से आग लग जाने से एक मेडिकल स्टोर में दो लाख रुपये की दवाएं जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दुकान खोले जाने पर आग का पता चल सका।
विज्ञापन

नगर में बड़ी होली के पास रहने वाले सतनाम सिंह का रामलीला रोड पर आदित्य मेडिकल स्टोर है। शनिवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। मेडिकल स्टोर में रखी रूई, पट्टी आदि ने तत्काल आग पकड़ ली और इसके बाद आग लकड़ी की अलमारी तक जा पहुंची। इससे अलमारी में रखी दो लाख की दवाएं जलकर राख हो गईं। रात में रामलीला रोड के सुनसान हो जाने के कारण किसी भी को भी आग लगने की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सतनाम सिंह रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो आग से भारी नुकसान देख सन्न रह गए। सतनाम के अनुसार बिजली के तारों में फाल्ट हो जाने से आग लगने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें