फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर बाइक और तिजोरी उड़ाई

Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र में केरूगंज स्थित गुड़ मंडी से शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर बाइक और रुपयों से भरी तिजोरी चोरी कर ली। दुकान मालिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा में रहने वाले रवि गुप्ता की केरूगंज गुड़ मंडी में दुकान है। शुक्रवार की रात उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह अपनी बाइक दुकान में ही खड़ी कर गए। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने उनकी दुकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना मिलने के बाद वह दुकान पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरों ने दुकान में खड़ी बाइक और तिजोरी चोरी कर ली। रवि गुप्ता के मुताबिक तिजोरी में शनिवार को हुई बिक्री की रकम थी। कोतवाली ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें