फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों ने सवारियों  को दौड़ाकर पीटा

Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
द‌लित की ‌प‌िटाई
विज्ञापन
रविवार को डग्गामार वाहन चालकों ने गुंडई दिखाते हुए सवारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान उधर से गुजरे पूर्व सांसद ने सवारियों को पीटे जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पकड़ी गई सवारियों को छुड़वाया। 
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे बंडा क्षेत्र के कुछ लोग शाहजहांपुर से एक मैजिक में बंडा के लिए सवार हुए। मैजिक चालक ने वाहन पुवायां में बंडा टैक्सी स्टैंड पर रोक दिया और इधर उधर घूमने लगा। सवारियों ने उससे जल्दी चलने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर सवारियां दूसरे वाहन में बैठने लगीं। यह देखकर मैजिक चालक ने सवारियों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। नगर पालिका की तहबाजारी वसूलने वाला एक व्यक्ति भी मैजिक चालक की पैरवी करने लगा। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। पिटाई में तहबाजारी वसूलने वाला का सिर फट गया।
इस पर बंडा रोड पर वाहन चलाने वाले डग्गामार वाहन चालकों ने एकजुट होकर गुंडई दिखाते हुए बंडा की सवारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने सवारियों को छुड़वाया। वाहन चालकों ने एक सवारी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस बीच बंडा की ओर से आ रहे पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने पूरा वाकया जानकर सवारियों को पीटने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। पूर्व सांसद के गनर ने पकड़े गए युवक को डग्गामार वाहन चालकों के चंगुल से छुड़ाकर बंडा भिजवा दिया। मारपीट के दौरान बंडा रोड पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही, लेकिन राजीव चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें