फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

Mon, 17 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव चठिया हिलगी निवासी शिवराम सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री 22 वर्षीय रेनू की शादी एक वर्ष पूर्व  निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी इन्द्रपाल पुत्र प्रकाश से की थी। रेनू के ससुराल वाले दहेज में बाइक व खेती की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले रेनू को प्रताड़ित करने लगे। रविवार सुबह रेनू ने भाई रंजीत से फोन पर कहा ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। दहेज नही दोगे, तो यह लोग मेरी हत्या कर देंगे। भाई ने समझाया कि पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला है। वह नही आएगा। उसने मामले को हल्के में लिया। दोपहर बाद रेनू के मायके वाले गांव ढकिया तिवारी आए और रेनू के शव को देख दंग रह गये। घर में रेनू का शव पड़ा था। पिता शिवराम ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। एसआई गंभीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति इंद्रपाल, ससुर ओमप्रकाश, सास निशा, देवर देवराम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें