फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में डीएम-एसपी का छापा, हड़कंप

Sun, 07 Jun 2015 08:31 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शासन के आदेश पर रविवार सुबह पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने जिला जेल में छापा मारा। इससे जेल में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन जिस वक्त छापा मारा गया, बंदी ऐसी हालत में थे कि अफसरों के सामने असहज स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ जेल में छापा मारा। अचानक हुई छापामारी से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सभी बैरक, मैस, शौचालय और जेल परिसर की चेकिंग की। अधिकारियों ने बंदियों से पूछताछ भी की। जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। साफ-सफाई भी ठीक पाई गई। जेल के अस्पताल में इलाज के लिए जरूतमंद बंदी ही भर्ती मिले। करीब डेढ़ घंटे तक जेल की चेकिंग चली। छापेमारी में एडीएम (वित्त) पीके श्रीवास्तव, एएसपी (सिटी) राजेश कुमार, एएसपी (ग्रामीण) आशाराम यादव, सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव, सीओ सदर अनुराग दर्शन, इंस्पेक्टर सदर जेपी तिवारी, महिला इंस्पेक्टर पुष्पलता भास्कर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें