फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरानी अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा

Sun, 07 Jun 2015 08:18 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जगरानी अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डॉ. पीयूष श्रीवास्तव की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में 10-15 अज्ञात हमलावरों को दर्शाया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
डॉ. पीयूष ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला बाडूजई निवासी मोहम्मद आलम ने दो दिन पहले अपनी पांच माह की बेटी माहिरा को दिखाया था। उसे डायरिया की शिकायत थी।
विज्ञापन

दवाई देने के बाद उसे घर भेज दिया था। शनिवार को उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवार वाले फिर उसे अस्पताल लाए। जरूरी इंजेक्शन देने के साथ ही उसे ड्रिप लगा दी गई थी।
ज्यादा रोने पर उसे नींद की दवाई दे दी गई, जिससे वह कुछ देर के लिए सो गई। दोबारा जागने पर अस्पताल के स्टाफ ने फिर से नींद की दवाई दे दी। इसके बाद वह सो गई।
मरीज के परिवार वालों को लगा कि उसकी हालत खराब हो रही है। रात में डॉ पीयूष मीटिंग में चले गए। इसके बाद मरीज के परिवार के 10-15 लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
अस्पताल के कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। डॉक्टर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 10-15 लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 427 और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की धारा तीन में मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरी तरफ से बाडूजई निवासी माहिरा के मामा की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल स्टाफ पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज की धारा में एनसीआर दर्ज कर ली है।

कपूर अस्पताल में इलाज के बाद बच्ची की छुट्टी
जगरानी अस्पताल में बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद उसे डॉ. यूडी कपूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में इलाज के बाद बच्ची की हालत ठीक हो गई। सुबह बच्ची को छुट्टी दे दी गई।

आईएमए ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
आईएमए के महासचिव डॉ. विजय पाठक के नेतृत्व में डॉक्टरों के एक शिष्टमंडल ने एसपी से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने मांग की गई कि डॉ. पीयूष श्रीवास्तव के अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में डॉ. यूडी कपूर, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. विकास टंडन, डॉ. पवन अग्रवाल और डॉ. पीयूष श्रीवास्तव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें