फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गायत्री परशुराम कॉलेज में पकड़ी नकल

Tue, 28 Mar 2017 01:15 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नकल - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को रौसरकोठी क्षेत्र के गायत्री परशुराम इंटर कॉलेज में डीएम-एसपी ने सामूहिक नकल पकड़ी। सुबह की पाली में हाईस्कूल का अंग्रेजी विषय का पेपर था। इसी बीच डीएम कर्ण सिंह चौहान और एसपी केबी सिंह केंद्र पर पहुंच गए। डीएम की नजर एक शिक्षिका पर पड़ी, जो प्रबंधक कक्ष से बाहर निकल कर परीक्षा कक्ष की ओर भाग रही थी। डीएम-एसपी मामले को भांपते हुए प्रबंधक कक्ष में घुस गए, वहां उन्हें अंग्रेजी का पेपर और सॉल्व की हुई कापी तथा दो परिचय पत्र प्राप्त हुए। डीएम के निर्देश पर जीआईसी प्रधानाचार्य ने केंद्र व्यवस्थापक समेत दो शिक्षिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में डीएम के कड़े रुख के बावजूद केंद्रों पर नकल कराने का ठेका बदस्तूर चल रहा है। इसका भंडाफोड़ भी डीएम ने ही किया। गायत्री परशुराम इंटर कॉलेज रौसर कोठी में जैसे ही वह पहुंचे वहां अरुणा गुप्ता नाम की शिक्षिका प्रबंधक कक्ष से बाहर भागी। प्रबंधक कक्ष में डीएम को शिक्षक सत्यपाल मिले। जानकारी करने पर पता चला कि वह अंग्रेजी विषय के ही शिक्षक हैं। चूंकि परीक्षा भी अंग्रेजी की ही चल रही थी, तो कक्ष की तलाशी लेने पर डीएम को एक पेपर और सॉल्व की हुई कापी मिली। दो परिचय पत्र भी मिले। इनमें से एक पर नागरिकशास्त्र और दूसरे पर अंग्रेजी विषय लिखा था, लेकिन दोनों परिचय पत्र डीआईओएस से प्रतिहस्ताक्षरित नहीं थे। 
इतना ही नहीं पकड़े गए शिक्षक सत्यपाल के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर भी नहीं थे। धोखा देने के लिए सत्यपाल के गले में बिना परिचय पत्र के केवल डोरी ही पड़ी थी। इस दौरान भौतिक विज्ञान परीक्षा के सॉल्व पेपर भी बरामद हुए। डीएम के निर्देश पर जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने केंद्र व्यवस्थापक सुखपाल, शिक्षक अरुणा गुप्ता और सत्यपाल के खिलाफ थाना आरसी मिशन में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर ही तीनों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

ईंटें और बल्ली डालकर कॉलेज मार्ग को अवरुद्ध करने पर डीएम ने प्रधान को बुलाकर भी कड़ी फटकार लगाई और जिला पंचायत राज अधिकारी को फोन कर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान मार्ग का निर्माण नहीं कराने को कहा। नकल कराने के षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डीएम के निर्देश पर बीएसए देवेंद्र पांडेय ने सोमवार को कलान क्षेत्र के केंद्रों का सघन निरीक्षण किया और परीक्षा के दौरान वह वहीं डटे रहे। साथ ही सचल दलों ने भी निरीक्षण अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें