फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगजी मंदिर के महंत की बेटी और दामाद पर हमला

Tue, 28 Mar 2017 01:14 AM IST
रंगजी मंदिर के महंत की बेटी और दामाद पर हमला
विज्ञापन
car
विज्ञापन
वृंदावन के प्रसिद्ध श्री रंगजी मंदिर के महंत स्वामी गोवर्धन रंगाचार्य की बेटी चर्चिता और दामाद कस्तूरी रंगन पर शाहगंज में दो बाइक सवार पांच युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने पहले बाइकें आगे लगाकर कार रुकवाई। फिर दंपति से बदसलूकी की। उन्होंने विरोध किया तो कार पर बीयर की बोतल फेंककर मारी। कार के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद रंगबाज आराम से फरार हो गए। दंपति काफी देर तक दहशत में रहे। पुलिस से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

गोवर्धन रंगाचार्य श्री रंगजी टेंपल ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। चर्चिता और कस्तूरी रंगन बंगलूरू में आईटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रविवार रात 10:50 पर आगरा कैंट से उनको बंगलूरू जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस में बैठना था। वृंदावन से क्वालिस से कैंट स्टेशन जा रहे थे। चालक रामप्रकाश द्विवेदी था। रात तकरीबन दस बजे शाहगंज के राम नगर पुलिया चौराहे सेे आगे उनकी गाड़ी का सफेद रंग की बुलट बाइक पर सवार तीन युवक और काले रंग की अपाचे पर दो युवकों ने पीछा शुरू कर दिया।
उनके आगे बैगनआर कार चल रही। रामप्रकाश ने गाड़ी की स्पीड बढ़ाई तो युवकों ने भी बाइक की रफ्तार तेज कर दी और आगे चलकर गाड़ी को रुकवा लिया। राम प्रकाश को बाहर खींचकर कार की चाभी कब्जे में ले ली। चर्चिता ने विरोध किया तो उनसे अभद्रता की। युवकों ने गालीगलौज भी की। सभी ने शराब पी रखी थी। मारपीट पर आमादा हो गए। उनके शोर मचाने और पुलिस से शिकायत की कहने पर ही चाभी वापस की। इसके बावजूद पीछा करना बंद नहीं किया। सीओडी तिराहे के पास बीयर की बोतल कार में मार दी, जिससे शीशा टूट गया। चालक के कार रोकने पर धमकाते हुए भाग गए। इससे चर्चिता और कस्तूरी रंगन दहशत में आ गए।
विज्ञापन


योगी जी कुछ कीजिए, सुधर नहीं रही आगरा पुलिस
पुलिस ने पहले नहीं की सुनवाई, सीएम ऑफिस से फोन आने पर हरकत में आई 
आगरा। सीएम महंत आदित्यनाथ योगी की लाख सख्ती के बावजूद आगरा पुलिस के रवैये में सुधार नहीं आ रहा। इस मामले में भी पुलिस का लापरवाही भरा रवैया नजर आया। चर्चिता की एक नहीं सुनी। बाद में सीएम आफिस से फोन आने पर पुलिस हरकत में आई। चर्चिता ने साकेत कालोनी तिराहे पर मौजूद पीआरवी के पुलिस कर्मियों से शिकायत की। मगर, उन्हें चौकी पर जाने की सलाह दी। वह साकेत कालोनी चौकी पर गईं। मगर, पुलिस कर्मियों ने युवकों को पकड़ने से मना कर थाने भेज दिया। महंत की बेटी और दामाद थाने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। उन्होंने पिता को घटना की जानकारी दी। ट्रेन छूटने के चक्कर में वह आगरा कैंट चली गईं। बाद में चालक ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर चालक को वापस भेज दिया।  महंत के भाई ने पहले एसएसपी डा. प्रीतिंदिर सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री दफ्तर के एक अधिकारी को फोन करके अवगत कराया। इसके बाद ही पुलिस हरकत मेें आई और मुकदमा दर्ज किया। दोपहर 12 बजे इसकी जानकारी एक पुलिस कर्मी ने फोन करके दी। उधर, इंस्पेक्टर का कहना है कि कार के ब्रेक लगाने पर बाइक सवारों की टक्कर हो गई थी। इसको लेकर ही विवाद हुआ था। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

..ताकि किसी और के साथ ऐसी घटना न हो
श्री रंगजी टेंपल ट्रस्ट के चेयरमैन स्वामी गोवर्धन रंगाचार्य ने कहा कि युवकों नेे गुंडई की है। उन्हें उसकी सजा मिलनी चाहिए, जिससे वह किसी और के साथ ऐसी हरकत न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें