फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान का बंडा  थाने में उत्पात

Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शराब के नशे में धुत्त आरक्षी लिपिक ने थाने में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कपड़े लेकर पहुंचे वृद्ध धोबी को थाना परिसर में दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। विरोध करने पर दीवान ने दरोगा को भी जमकर गालियां दीं। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
विज्ञापन

गांव पट्टी निवासी वृद्ध बेनीराम थाने के पास कपड़ों की धुलाई का काम करता है। रविवार शाम वह कपड़े लेकर थाने में गया था। कपड़े देने के बाद वह थाने परिसर में पेड़ के नीचे बैठ गया। इस बीच नशे में धुत्त एक आरक्षी लिपिक भी वहां आ पहुंचा और बेनीराम से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे थाना परिसर में दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। जैसे तैसे बेनीराम छूटकर भागा तो शराबी दीवान उसे पकड़ने दौड़ पड़ा। थाने के पास घास काट रहे पसियापुर के युवक ने दीवान ने बेनीराम को पकड़ने को कहा मना करने पर उसे भी पीट दिया।
इसके बाद दीवान ने कार्यालय आकर दरोगा और सिपाहियों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक दीवान थाने में उत्पात मचाता रहा। एक दरोगा ने मामले की जानकारी शाहजहांपुर में मौजूद एसओ राजेश सिंह को दी। एसओ के कहने के बाद भी दीवान गाली गलौज करता रहा। एसओ ने बताया कि बेनीराम की शिकायत पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें