फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

Thu, 27 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
रामबेटी
विज्ञापन
सुबह कूड़ा डालने जाते वक्त रामबेटी के ऊपर गिरा तार
विज्ञापन

चांदपुर/खुटार। बुधवार सुबह कूड़ा डालने जा रही महिला के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आकर महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है।
गांव प्रतापपुर निवासी रामसेवक शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी रामबेटी बुधवार कूड़ा डालने निकली थी। इस बीच घर के सामने से निकली एलटी बिजली लाइन का तार उनके ऊपर आ गिरा। बिजली सप्लाई चालू होने के कारण रामबेटी करंट की चपेट में आकर तड़पने लगीं और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। रामबेटी देर तक वापस घर नहीं लौटीं तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की तो वह घर के बाहर मृत पड़ी मिलीं। लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और तार अलग कर रामबेटी को घर ले गए। 
विज्ञापन

प्रधान नवलकिशोर सिंह ने बताया कि उन्होंने हादसे ही जानकारी डीएम, एसडीएम और पुलिस को दी, लेकिन दोपहर दो बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण रामबेटी का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को हो सकेगा। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि जानकारी मिली है, पुलिस मौके पर भेजी जा रही है। 
विज्ञापन

वर्षों से पेड़ के सहारे टिका है बिजली पोल
चांदपुर/खुटार। गांव प्रतापपुर में रामसेवक शर्मा केे घर के सामने कई वर्ष पूर्व बिजली का पोल पेड़ पर गिर गया था। तमाम बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक पोल को पेड़ से अगल कराए जाने और तार सही कराए जाने की जरूरत नहीं समझी गई। रामसेवक के अनुसार पोल गिरने से तार कमजोर हो गए, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण बुधवार सुबह एक तार टूटकर उनकी पत्नी के ऊपर आ गिरा, जिससे पत्नी रामबेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें