फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने नहीं किया रन्ना देवी का अंतिम संस्कार

Fri, 12 Feb 2016 12:02 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
27 जनवरी को गांव रौतापुर कलां के रमेश मिश्रा और उनके सौतेले भाई सेठलाल के परिवाराें में गाली गलौज को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद रमेश मिश्रा के परिवार के लोगों ने सेठलाल के घर हमला बोल दिया था और जमकर मारपीट की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों ओर से घायल 12 लोगों अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर रूप से घायल सेठलाल के 14 वर्षीय पौत्र प्रवीण की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सेठलाल की बहन 65 वर्षीय रन्ना देवी भी मारपीट में गंभीर घायल हुई थीं। बुधवार रात नौ बजे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में रन्ना देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया।
शव घर पहुंचने के बाद परिवार के बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। सेठलाल ने कहा कि गैर इरादतन हत्या में नामजद रमेश को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। रमेश खुलेआम घूम रहा है। एसपी ने शुक्रवार सुबह तक रमेश की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। शुक्रवार को वह बहन के अंतिम संस्कार की बावत कोई फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें