फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवती ने खाया जहर, मौत

Fri, 12 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जाख्ाल (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात जहर के सेवन के चलते गंभीर युवती ने वीरवार को अग्रोहा मेडिकल में दम तोड़ दिया। बताया गया है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने यह कदम उठाया है। वीरवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के नाना कुंदन लाल की शिकायत पर युवती के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता की मौत के बाद से वह जाखल में अपने नाना के साथ रहती थी।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवती का एक युवक चीचू से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उक्त युवक ने ही उनकी लड़की को शादी के लिए परिजनों को राजी करने के नाम पर जहर खाने के लिए उकसाया था। इसके बाद युवती ने यह कदम उठाया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जबरन शादी कराने पर घर छोड़कर भागी युवती
उत्तराखंड की रहने वाली युवती पर परिजनों ने शादी का दबाव डाला तो युवती उत्तराखंड स्थित अपने घर से भागकर जाखल आ पहुंची। यहां पर लोगों ने जब युवती को लावारिस हालत में घूमते देखा तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुची पुलिस ने थाने लेजाकर युवती से पूछतांछ की जिसके बाद युवती को फतेहाबाद के महिला सेल में ऑपरेशन मुस्कान की टीम को सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम गांव की नई बस्ती में करीब 21 वर्षीय लड़की को लावारिस हालत में घूम रही थी। लोगों ने जब उस लड़की से उसके बारे में पूछा तो उसने उलटे-सीधे जवाब दिए। जिस पर लोगों को शक हुआ और लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह देहरादून से आई है। उसके परिवार के लोग उसकी जबरन शादी कराना चाहते हैं। लेकिन वह अभी शादी नहीं करना चाहती। इसलिए वह घर से भाग आई है। थाना प्रभारी हरबंस लाल ने बताया कि पूछताछ में  लड़की मंदबुद्धि पाई गई है। लड़की द्वारा सही तरीके से जानकारी नहीं दी जा रही है। जिस कारण उसे फतेहाबाद महिला सेल के माध्यम से ऑपरेशन मुस्कान की टीम को सौंपा गया दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें