फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार के थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग

Wed, 26 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
विज्ञापन
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वकील से अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन ने कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

वकील के साथ बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार तिवारी को देकर खुटार के थानाध्यक्ष को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि खुटार निवासी वकील अग्निवेश शुक्ला के चाचा गांव मलिका निवासी देवर्षि शुक्ला का गांव कुसुमा के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 25 अप्रैल को अग्निवेश अपने चाचा को लेकर खुटार थाने गए और एसओ इफ्तेखार अहमद को तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहने पर एसओ भड़क गए और वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया। एसओ ने रिपोर्ट दर्ज करने से साफ इंकार दिया। एसओ के व्यवहार से वकील को मानसिक कष्ट होने के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने कहा कि थानाध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त कर मामले की जांच कराई जाए। अधिवक्ता के चाचा के साथ हुई घटना की रिपोर्ट भी दर्ज होनी चाहिए। तीन दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील बार एसोसिएशन आंदोलन पर बाध्य होगी। ज्ञापन देने के समय अध्यक्ष हरेंद्र शुक्ला, महामंत्री ओमवीर सिंह यादव, सुभाष शुक्ला, विनय मिश्रा, रामचंद्र वर्मा, नीरज सिंह, विवेक अवस्थी, सुनील सिंह, रामरेश सिंह, शिव अवतार त्रिवेदी सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें