फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में तौल लिपिक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 08 Apr 2015 08:56 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरन तलैया में रहने वाले 45 वर्षीय संजय सिंह ने बुधवार की सुबह अपनी ससुराल हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव महमंदपुर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। संजय, रोजा चीनी मिल के गन्ना सेंटर पर तौल लिपिक थे। इस बार सेंटर नहीं मिलने की वजह से पांच महीने से तनाव में थे। परिवार वालों के मुताबिक संजय ऊपर चार लाख रुपये का कर्ज था और वह फसल बरबाद होने से भी तनाव में थे।
विज्ञापन

संजय सिंह रोजा चीनी मिल के गन्ना सेंटर पर पिछले कई सालों से तौल लिपिक का काम कर रहे थे। इस बार नवंबर में उन्हें सेंटर पर काम नहीं मिल पाया था, जिससें वह तनाव में रहने लगे थे। वह घर पर भी कई बार फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। सोमवार को संजय महमंदपुर में अपनी ससुराल चले गए थे। बुधवार की सुबह ससुराल में घर के बाहर खेत में तमंचे से अपनी सिर के दाहिने तरफ गोली मार ली। घायल संजय को ससुराल वाले जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फसल की बरबादी से भी तनाव में थे
मृतक के भाई हरेंद्र सिंह के मुताबिक उनके पांच भाइयों के बीच में फर्रुखाबाद में गांव राजेपुर में पांच एकड़ जमीन थी। चार दिन पहले संजय गांव गए थे। वहां फसल को बरबाद देखकर संजय और तनाव में रहने लगे। संजय के ऊपर बैंक और सूदखारों का मिलाकर करीब चार लाख रुपये का कर्जा था। इसकी वजह से वह काफी परेशान थे।
विज्ञापन


संजय की मौत से परिवार में मचा कोहराम
संजय की पत्नी कविता अपनी 17 वर्षीय बेटी स्वेता और 12 वर्षीय बेटे तुषार को सीने से चिपकाकर बिलख-बिलखकर राो रही हैं। संजय की मौत से परिवार के सभी लोगों को काफी सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें