फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए बहू को जलाने का आरोप

Sat, 25 Apr 2015 12:08 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव उचौलिया की 20 वर्षीय किरन ने शुक्रवार शाम मिट्टी का तेल छिड़कर आग ली। किरन को बचाने के प्रयास में उनका पति संजीव भी झुलस गया। दोनों को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां देर रात महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वाले दहेज के खातिर जलाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना निगोही क्षेत्र के गांव ककरौहा निवासी ओमप्रकाश ने एक साल पहले बेटी किरन की शादी उचौलिया के संजीव से की थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। ओमप्रकाश के मुताबिक उनकी बेटी को जिंदा जलाकर मार डालने की नीयत से मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाई गई, जबकि किरन को बचाने के प्रयास में संजीव भी झुलस गया है। उधर, देर रात किरन की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें