फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने होटल और दुकानें तहस-नहस की

Sun, 14 Dec 2014 11:48 PM IST
रोजा (श्ााहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग करके धमका दिया। हैरानी यह है कि थाने से महज एक किलोमीटर दूर यह सब कुछ होने पर पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन


मघईटोला के रहने वाले मूकबधिर रेहान के चाय के होटल के साथ ही नई बस्ती के महेश और रहीस के भी खोखे उजाड़े गए। दरअसल, इन दुकानों के पीछे एयाज खां की जमीन है, जिस पर दबंग कब्जा करना चाहते हैं। दबंगों की संख्या करीब छह थी। आरोप है कि वे इन दुकानों से हजारों रुपये की संपत्ति भी लूट ले गये है।

सूचना पर जब रविवार सुबह रेहान, महेश और रहीस सहित कई लोग मौके पर आए तो दबंगों ने जमकर फायरिंग की। इससे एक बार हाईवे के राहगीर सहम गए। पीड़ितों ने रोजा थाने में शिकायत की, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। तब वे उन्होंने संासद कृष्णाराज से भी शिकायत की।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि हाईवे के किनारे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसकी जांच कराई जा रही है। इस मामले में एसडीएम सदर ही कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने फायरिंग की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
000
...और भी जगह हो रहे हैं कब्जे
हाईवे किनारे ग्राम समाज और पीडब्ल्यूडी की बेशकमती जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। इन दोनों ही विभागों के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेगी है।

बता दें कि रोजा बाईपास पर लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अपने होटल बना लिए है और कुछ ने तो उनके फर्जी बैनामे तक करा लिए। इसी तरह ओवरब्रिज से लेकर जमुका तिराहे तक के राइस मिलरों ने बैरीकेटिंग लगाकर पीडल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर उन पर अपनी ग्रिल लगा ली।
विज्ञापन


इससे हाईवे सकरा हो गया है। ये दोनों ही जमीनें ग्राम सभा बल्लिया, जमुही और जमुका की आराजी के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी की बताई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें