बाइक स्वामी ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया है। एकतानगर निवासी संतोष मिश्रा ने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर गेट से चोरी हो गई थी। इस पर उन्होंने 100 नंबर पर फोन पुलिस को बाइक नंबर बताते हुए सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने पर टनकपुर मार्ग पर जा रहे सिविल चौकी के कांस्टेबिल जमुना प्रसाद और ओमप्रकाश ने चेकिंग शुरू की। इस बीच एक बाइक उधर से गुजरी। नंबर देखकर दोनों सिपाहियों ने पीछा किया। आगे पहुंकर चोरों ने खाद्य निगम के निकट झाड़ियों में बाइक छोड़ दी और भाग गए। सिपाहियों ने बाइक उठाकर संतोष को सौंप दी। चोरी के महज तीन घंटे बाद ही बाइक वापस मिल गई।