क्षेत्र के गांव चरखौला निवासी सुखवीर सिंह मंगलवार शाम सवा छह बजे 11 हजार का शट डाउन लेकर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू होने से सुखवीर के करंट लग गया और वह खंभे के नीचे आ गिरा। सुखवीर के गंभीर रूप से झुलस जाने से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
क्षेत्र के गांव चरखौला निवासी सुखवीर सिंह बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। वह मंगलवार को सवा छह बजे 11 हजार का शट डाउन लेकर खंभे पर चढ़ गया और लाइन ठीक करने लगा। इसी दौरान किसी तरह लाइन में करंट चालू हो गया। लाइन ठीक कर रहे सुखवीर के करंट लगने पर चिंगारी निकलने लगी। इससे वह खंभे से नीचे आ गिरा और आग में झुलस गया। ग्रामीणों ने झुलसे सुखवीर को स्थानीय पीएचसी पर लाए। यहां डाक्टर न होने पर ग्रामीणों काफी हंगामा किया। सूचना मिलने पर एसओ इफ्तेखार अहमद अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद फार्मासिस्ट श्यामदेव ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एसडीओ कुमार विकल्प ने बताया कि स्टाफ की कमी होने के कारण संविदा कर्मी से काम लिया जाता है। लाइन कैसे चालू हुई इसकी जांच की जाएगी।
जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के करंट सेे गाय की मौत
अल्हागंज। नगर के बाईपास मार्ग मोहल्ला बगिया निवासी भगन्नू कश्यप की गाय जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में चिपक कर मर गई। बता दें कि दो महीने पहले ही एक ट्रांसफार्मर रखा गया था। इस ट्रांसफार्मर के आसपास कोई प्लेटफार्म न बनाया गया था, इसके चलते यह दुर्घटना हो गई। कस्बेवासियों ने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करते हुए ट्रांसफार्मर की बैरीकेटिंग कराने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया, जिसके परिणाम स्वरुप मंगलवार की शाम पांच बजे भगन्नू कश्यप की गाय चरते हुए ट्रांसफार्मर के पास पहुंची और चिपक कर मर गई।