क्षेत्र के गांव रूजआरी में चोरों ने तीन घरों में नकब लगाकर सोमवार की रात लाखों रुपये के घरेलू सामान और जेवर चोरी कर लिए।
गांव निवासी ओमप्रकाश परिवार समेत घर में सोये थे। चोरों ने मकान के पिछवाड़े से नकब लगाकर 20 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक नथ, पायल, करधनी तथा बर्तन चुरा लिये। इसके बाद चोरों ने ओमप्रकाश के भाई शिवकुमार को शिकार बनाया। घर में शिवकुमार का बेटा प्रमोद था। शिवकुमार पालेसर पर गया था। चोरों ने नकब लगाकर झाले, चार जोड़ी जेवरी, एक बिछुआ चांदी, बेसर, बर्तन और कपड़े चुरा लिए और मकान में अंदर से कुंडी लगा ली। गैस सिलेंडर और एक खाली बाक्स सुबह ढूंढने पर खेत में पड़ा मिला। तीसरे भाई अशोक पत्नी कुसुमा अपने चार बच्चों के साथ घर में अकेली थी। चोरों ने नकब लगाकर बर्तन, नथ, जेवरी, परी, कुंडल, अनाज समेत सात हजार की नगदी चुरा ली। पुलिस को सूचना दे दी गई।