फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बादी के सदमे से किसान की मौत

Sun, 17 May 2015 12:23 AM IST
खुदागंज, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल की बर्बादी और घरेलू तंगी के चलते एक और किसान की मौत हो गई। जिले में अब तक नुकसान से प्रभावित 75 किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 50 वर्षीय मो. सगीर सलमानी पुत्र अजमतुल्ला सलमानी मात्र एक बीघा खेत का मालिक था। मजदूरी और बटाई पर खेती करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। दो पुत्र राशिद और साजिद और एक पुत्री ललिया और अपनी पत्नी के साथ गुजारा कर था। एक बीघा खेत में मात्र 35 किलो गेहूं की पैदावार से उसकी घरेलू व्यवस्था डगमगा रही थी। इसी सदमे के चलते शुक्रवार शाम सगीर सलमानी हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पत्नी समीना के सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या आ गई है। उसके एक पुत्र की शादी हो चुकी है जबकि दूसरा पुत्र मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें