शुक्रवार की रात चोरों ने थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव खिरिया रसूलपुर में शुक्रवार की रात दो घरों को निशाना बनाकर लाखों का समान चुरा लिया। वहीं थाना कांट क्षेत्र के गांव पल्हौरा में चोरों ने एक घर से हजारों का सामान चुरा लिया। पुलिस ने किसी भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
दो मकानों से लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी
सिंधौली। क्षेत्र के गांव खिरिया रसूलपुर गांव में रहने वाले राजपाल परिवार के साथ शुक्रवार की रात आंगन में सोए हुए थे। इसी दौरान चोर दरवाजे के पास टूटी दीवार से घर में घुस आए। चोरों ने अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो जोड़ी सोने कुंडल, चार जोड़ी पायल, चार सोने की अंगूठी, सोने कंठी माला और एक जोड़ी खड़ुआ समेत 20 हजार रुपये चुरा ले गए। चोर एक बक्सा और सूटकेस भी उठाकर ले गए। चोराें गांव के बाहर दोनों का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती कपड़े और सामान ले गए। राजपाल के मुताबिक जेवर और नगदी समेत ढाई लाख की चोरी हुई है। इसके बाद चोर ने राजपाल के पड़ोसी रमेश कुमार के घर में दीवार के फांदकर घुसे और कमरे में रखे बक्सों से डेढ़ लाख रुपये और पांच हजार रुपये नगदी चोरी कर लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
घर में नकब लगाकर हजारों रुपये की चोरी
कुरियाकलां। थान कांट क्षेत्र के गांव पिल्हौरा में रहने वाले हरिशचंद्र मिश्रा के मकान में शुक्रवार की रात चोरों ने नकब लगाकर हजारों के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने में दे दी है।
हरिचंद्र के पास एक एकड़ जमीन है। परिवार का भरण पोषण करने को वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। एक सप्ताह पहले दिल्ली से घर वापस लौटे थे। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ आंगन में सोए हुए थे। इस दौरान चोरों ने मकान के पीछे की दीवार के नकब लगाकर कमरे में बक्से में में रखे 16 हजार रुपये नगद, एक जोड़ी सोने के कुंडल, तीन जोड़ी चांदी की पायल और कपड़ो से भरे दो सूटकेस और एक बक्साचोर अपने साथ ले गए। रात में पानी गिरने पर परिवार के लोगों कमरे में गए तो चोरी का पता लगा। मामले की तहरीर के मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं की है।
चोरी की घटनाओं के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज नहीं करने वालों थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- आरपीएस यादव, एसपी