फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले की नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 09 Mar 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षत्र के मोहल्ला रोशनगंज में रहने वाले रवि शर्मा शुक्रवार के दिन में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जबकि मोहल्ला हुंडालखेल निवासी उमेश शर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को शिवम् को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रोशनगंज में रहने वाले रवि शर्मा के घर शुक्रवार को हमलावरों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी थी। हमलावरों ने तमंचे फायरिंग कर दी थी, जिसमें रवि शर्मा के पेट में गोली लगी थी। रवि शर्मा का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने ऑपरेशन करके रवि शर्मा के पेट से गोली निकाली थी। इस मामले में तीसरे दिन भी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं क्षेत्र के मोहल्ला हुंडालखेल में रहने वाले उमेश शर्मा के शुक्रवार को मोहल्ला कच्चा कटरा निवास शिवम, शिवा और ने होली का चंदा नहीं देने पर गोली मार दी थी। उमेश के सीने में गोली लगी है। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें