फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम के लालच में साढ़े बारह हजार गंवा डाले

Mon, 09 Mar 2015 11:44 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 लाख रुपये का इनाम पाने के लालच में नगर के आशीष शुक्ला ने 12 हजार 600 रुपये गंवा दिए। ठगे जाने का एहसास शुरूआत में ही होने पर उनका ज्यादा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

आर्य समाज स्कूल के पास रहने वाले आशीष शुक्ला के पुत्र शिवम् शुक्ला ने टीवी पर चेहरा पहचानो का विज्ञापन देख कर मोबाइल से मैसेज किया था। इसके बाद शिवम् के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि चेहरा पहचानो प्रतियोगिता में उसका जवाब सही है। उसे 12 लाख रुपये का पहला पुरस्कार मिला है। रुपये जीतने की बात सुनते ही परिवार के लोग खुशियां मनाने लगे। बाद में फिर से फोन आया और शुक्ला को बताया गया कि 12 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए उन्हें टैक्स आदि के रूप में 12 हजार छह सौ रुपये जमा करने होंगे। उन्हें एक बैंक का खाता नंबर भी दिया गया।
आशीष अपने पुत्र शिवम् और पत्नी रानी के साथ बैंक गए और रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उन्होंने लोगों को मामले की जानकारी दी तो पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। इसके बाद दंपति ने पुत्र के साथ थाने पहुंचकर मोबाइल नंबर के आधार पर ठगी करने वाले केे खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें