फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश लदा ट्रक पकड़ा

Fri, 05 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
गोवंश लदा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर गढ़िया रंगीन पुलिस ने तड़के तीन बजे गोवंश लदा ट्रक पकड़ा। चालक व उसके साथी ट्रक छोड़ फरार हो गये। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर ग्रामीणों की मदद से गायों को उतरवाया। 
विज्ञापन

ट्रक में कुल 35 गाय थीं। गायों को ऐसे जबरदस्ती ठूसा गया था कि 14 गायों की मौत हो गई और केवल 21 जीवित थीं जिनका प्रथमिक उपचार कराया गया।  थानाध्यक्ष शाहिद अली ने बताया कि वह तड़के गश्त पर थे और तभी सूचना मिली कि जलालाबाद बुधबाना की तरफ  से एक ट्रक आ रहा है जिसमें गायें लदी हुई हैं। सूचना मिलते ही वह फोर्स के साथ बाला जी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और ट्रक को आता देख उसे रोकने के लिए घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख चालक व उसके साथी ट्रक को छोड़ कर भाग गए। पुलिस ट्रक को थाने ले आई। इस कार्रवाई में दरोगा केपी सिंह, सिपाही रवींद्र, अशोक शादाब व शिवकुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें