गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के चर्चित छोटे सिंह हत्याकांड के पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप पुलिस पर छोटे सिंह के घरवालों ने लगाया। साथ ही डीएम से मिलकर इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव रशीदपुर में करीब 10 दिन पहले छोटे सिंह के हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बावजूद पुलिस अभी तक किसी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। मंगलवार को छोटे सिंह के भाई और घरवालों ने डीएम और एसपी से मिलकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
राजकुमार ने बताया कि छोटे सिंह को मारने वाले लोग बदमाश किस्म हैं और वह क्षेत्र में गैंग बनाकर घूम रहे हैं। इससे उन लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कहा कि खेत पर जाने में भी जान का खतरा बना रहता है। इसलिए सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके उनपर गैंगेस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही घरवालों और गवाहों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत कराने की मांग की।