फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलगांव में आबकारी टीम पर पथराव

Wed, 10 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपल गांव में मंगलवार की शाम छापा मारने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने हमला बोल दिया। आबकारी टीम को देखते ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव पर आबकारी सिपाहियों ने राइफल तानी तो हमलावर भाग खड़े हुए। आबकारी विभाग ने पीपल गांव के छह लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई तो पुलिस भी हमलावरों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह शाम को चार बजे के आसपास पीपलगांव और जयरामपुर गांव में छापा मारने पहुंचे थे। जयरामपुर में तो कुछ नहीं हुआ लेकिन जैसे ही टीम पीपल गांव पहुंची तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। हमलावरों को खदेड़ने के बाद आबकारी टीम ने 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा होरी लाल, रमेश, खेमचंद्र, बिहारी गौड़, विजय पासी, श्रीमंगता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। गांव में शराब की भट्ठियां भी तोड़ी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें