फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने नगदी जेवर उड़ाए

Tue, 05 Jan 2016 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में अंटा चौराहा के पास मंगलवार की शाम उच्चके ने सर्राफा व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर 20 हजार की नगदी और तीस हजार के जेवर उड़ा दिए। घटना के बाद पुलिस ने उच्चके को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भाटनटोला निवासी अनूप वर्मा की मोहम्मदी रोड पर गांव मुकरमपुर के पास सर्राफा की दुकान है। शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद करके कार से घर वापस आ रहे थे, तभी अंटा चौराहा के पास उनकी कार पंचर हो गई। कार सड़क किनारे खड़ी करके वह पंचर जुड़ाने लगे। इसी बीच अंटा चौराहा के पास जाम लग गया। जाम का फायदा उठाकर कार के दाएं तरफ का शीशा तोड़कर कोई उच्चका पीछे वाली सीट पर रखा बैग उठा ले गया। अनूप जब तक कुछ समझ पाते उच्चका काफी दूर निकल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उसको तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। अनूप के मुताबिक बैग में 20 हजार की नगदी, 30 हजार के जेवर, दुकान की चाबी और कुछ जरूरी कागजात थे। उन्होंने अपने साथ हुई घटना की तहरीर थाना सदर बाजार में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें