फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के पति ने लगाया बूूथ कैप्चरिंग का आरोप

Sun, 29 Nov 2015 12:25 AM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुवायां और विकासखंड सिंधौली की गांवसभा नगरिया प्रयागपुर में लालपुर, चमराबोझी और ककरौआ मजरा शामिल है। इस गांवसभा से छह प्रत्याशी प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। सपा से जुड़े अहलकार सिंह का पुत्र अनुज कुमार और सपा नेता पुतान सिंह के भाई अवधेश सिंह की पत्नी किरन भी यहां से चुनाव मैदान में हैं। अवधेश सिंह का आरोप है कि एक प्रत्याशी ने मतदान के दौरान दोपहर में ककरौआ में बूथ कैप्चरिंग कर ली और तमाम वोट अपने प्रत्याशी के पक्ष में डाल लिए। उन्होंने मामले की शिकायत की तो पुवायां के कोतवाली प्रभारी राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे और उनके समर्थकों, मतदान एजेंट को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इससे बूथ पर भगदड़ मच गई और उनके एजेंट और समर्थक भाग कर उनके घर गांव नगरिया प्रयागपुर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे मामले से डीआईजी, डीएम, एसपी को अवगत कराया तो खिसियानी पुलिस उनके घर जा धमकी और एक बाइक समेत तमाम कुर्सियां आदि तोड़ दी और कई लोगों को पीट दिया। सीओ उमेश शर्मा ने भी फोन पर उनसे अभद्र व्यवहार किया। कोतवाली प्रभारी ने अवधेश सिंह के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
00
अवधेश सिंह ने बूथ कैप्चरिंग और फायरिंग होने की झूठी सूचना अधिकारियों को दे दी। मैं मौके पर गया और उन्हें फोन किया तो वह मुझसे मिलने नहीं आए। जांच में बूथ पर जबरिया वोट डालने और फायरिंग की बात निराधार पाई गई है। अवधेश झूठ बोल रहे हैं। - उमेश शर्मा, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें