फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने आरपीएफ जवानों पर फायर किया

Sun, 23 Aug 2015 11:40 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर रात करीब एक बजे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के वैगन का सील काट रहे चोरों को आरपीएफ जवानों ने ललकारा तो उन्होंने अपने कट्टे से हवाई फायर कर दिया। जवान ठिठके तो चोर भाग निकले। जवानों से पीछा करना शुरू किया तो बरेली को जाने वाले रेलवे ट्रैक के पास गार्ड रनिंग रूम और लोको पायलट रिटायरिंग रूम के दीवार की आड़ में जाकर चोर छिपे। परिसर में मौजूद प्राइवेट गार्डों और पीछा कर रहे जवानों को घेराबंदी करते देख
विज्ञापन

चोर फायरिंग करते हुए वहां से अंधेरे में गुम हो गए। इस घटना में लिप्त रहे एक चोर की पहचान कर ली गई और उसी आधार पर उस गिरोह के सदस्यों की तलाश में दबिश जारी है।
घटना पर गंभीर संज्ञान लेते हुए शाहजहांपुर से आरपीएफ थाना से बड़ी संख्या में अधिकारी और जवानों ने रविवार को रोजा स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी पर डेरा डाला। संदिग्धों की तलाश में आसपास में छापामारी भी की। घटना के संबंध में रोजा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। स्थानीय पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। एसओ आरएन चौधरी के अनुसार, इस मामले में जीआरपी की भी सहायता ली जा रही है। आरपीएफ शाहजहांपुर थाना के इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि चोरों को पहले एक रेलवे अधिकारी ने देखा और संदेह होने पर उन्हें टोका भी तो शातिरों ने कट्टे से हवाई फायर कर दिया था। उससे वह भयभीत हुए और चुपचाप रनिंग रूम की ओर चले गए। वहां से गश्ती पर निकले आरपीएफ जवानों को इसकी सूचना मिली तो वे तुरंत मौके की ओर लपके। स्टेशन के लाइन संख्या ए वन पर खड़ी मालगाड़ी के एक वैगन का सील काटते हुए उन्हें देखते ही जवानों ने ललकारा तो चोरों ने हवाई फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें