फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2016 10:48 PM IST
शाहजहांपुर/रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र में अटसलिया फाटक के पास बुधवार को सर्राफा व्यापारी अरविंद कुमार से हुई लूट का खुलासा हो गया है। चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई रकम, जेवर, बाइक, तीन तमंचे, एक पुलिस का फर्जी आई कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में एसपी बबलू कुमार ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के गांव जपनापुर में रहने वाले अरविंद कुमार की मोहम्मदी रोड पर मुकरमपुर गांव के पास सर्राफा की दुकान है। बुधवार को अरविंद अपने दोस्त सुनील कुमार निवासी गांव भुड़िया के साथ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरन तलैया में दीपक रस्तोगी की दुकान पर जेवर साफ कराने गए थे। जेवर साफ कराने के बाद केदारनाथ ज्वैलर्स के यहां से 60 हजार रुपये उधार लेकर घर जा रहे थे, तभी हथियार लिए दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों तमंचे के बल पर नगदी, जेवर और लूट लिया था। इस मामले में रोजा पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। जिसमें शुक्रवार को बदमाशों की लोकेशन हथौड़ा फाटक के पास मिली। पुलिस ने घेराबंदी और मुठभेड़ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूट की रकम 22 हजार रुपये, दो सोने की चेन, एक जोड़ी कान के कुंडल, तीन तमंचा, तीन कारतूस, लूटी गई बाइक और लूट में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश हरदोई के शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला गिगयानी निवासी सरताज, इसी थाना क्षेत्र के गांव सरदारगंज निवासी सुमित और हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र गांव झरसा आलमपुर निवासी शहीद हैं। इनकी निशानदेही मुखबिरी करने वाले सर्राफ दीपक रस्तोगी को लूटी गई एक सोने की अंगूठी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि सर्राफ दीपक ने बताया था कि अरविंद कुमार उसकी दुकान से जेवर साफ कराकर ले जा रहा है। उसकी सूचना पर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें