फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली डॉक्टरों के इलाज से युवक की मौत

Sat, 31 Oct 2015 08:21 PM IST
सिंधौली/शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मियांपुर में रहने वाले 30 वर्षीय सत्य कुमार की हाईड्रोशील की बीमारी में संक्रमण होने से इलाज के दौरान शुक्रवार को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिवार वालों ने दो बंगाली डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही करने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा रामभजन ने बताया कि सत्य कुमार हाईड्रोशील की बीमारी से पीड़ित था। उसने करीब 25 दिन पहले गांव गोरा रायपुर और बिलंदापुर में रहने वाले दो बंगाली डॉक्टरों को दिखाया था। दोनों डॉक्टरों ने 25 सौ रुपये में उसका इलाज करने का दावा किया था। इलाज के दौरान संक्रमण होने से सत्यपाल की हालत बिगड़ गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आराम नहीं मिलने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत बिगड़ने पर तीन दिन पहले उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान सत्य कुमार की मौत हो गई। परिवार वालों के आरोप पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सिंधौली जवाहर लाल यादव ने बताया कि दोनों बंगाली डॉक्टरों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनको शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें