फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ 

Tue, 30 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला में ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा के साथ एक शोहदे ने छेड़छाड़। विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

छात्रा की चाची ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ला निसरजई जलालनगर में रहने वाला नदीम उसकी भतीजी के साथ आए दिन छेड़खानी करता है। विरोध करने पर आरोपी पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी देता था। उसकी वजह से छात्रा ने अकेले घर से निकलना छोड़ दिया। बीती 23 अगस्त को वह अपनी भतीजी को ट्यूशन पढ़ने के लिए छोड़ने जा रही थी, तभी रास्ते में नदीम ने उसे घेर लिया और छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। नदीम के डर की वजह से छात्रा ने स्कूल और ट्यूशन जाना छोड़ दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की शिकायत एसपी ने मामले में रिपोर्ट लिखने के आदेश कर दिए। थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें