फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले

Sun, 26 Jun 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम पर मौजूद दो ठगों ने रुपये निकालने आए एक ग्रामीण को बरगलाने के बाद उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए।  परेशान ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर के गांव अकबरपुर तिरिया निवासी श्रीकृष्ण रविवार दोपहर करीब साढ़़े बारह बजे तहसील रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने आए। मशीन में दो बार कार्ड डालने के बाद भी जब रुपये नहीं निकल सके, तब पीछे मौजूद एक युवक ने उससे कहा कि वह उसके पैसे निकाल देगा युवक की बातों में आकर ग्रामीण ने उसे एटीएम कार्ड देते हुए पासवर्ड भी बता दिया। इसके बाद युवक ने भी रुपये निकालने का दिखावा किया और कहा कि उसके खाते से पैसे नहीं निकल सकेंगे। इसके बाद युवक ने ग्रामीण का एटीएम कार्ड लौटा दिया, लेकिन यह एटीएम नकली था। इसके बाद वह युवक तथा उसका साथी वहां से निकल गये। कुछ देर बाद जब श्रीकृष्ण बाजार में था तब उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये खाते से निकल जाने का मैसेज आया इसके बाद चेक करने पर पता चला कि युवक द्वारा दिया गया एटीएम नकली है जबकि उसका एटीएम ठग लेकर चले गये। इसके बाद कोतवाली पहुंचे उक्त ग्रामीण ने तहरीर दी तथा अपना एटीएम खाता बंद कराया। ग्रामीण के अनुसार उसके खाते में 46 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें