फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी से स्नैचिंग कर भागे स्नैचर सीसीटीवी में कैद, दबोचे

Sun, 26 Jun 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक्टिवा सवार मां-बेटी से स्नैचिंग कर भागे स्नैचरों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से काबू किया। आरोपियों की पहचान कपूरथला के मोहल्ला कीले वाला के रहने वाले कर्णपाल और संतपुरा मोहल्ले के रहने वाले किशन कुमार उर्फ बाबू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से बाइक, चार हजार की नगदी और नशीला पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन


एडीसीपी-2 अमरीक सिंह पवार व एसीपी मॉडल टाउन कर्मबीर ने कहा कि मॉडल टाउन की पुनीत कौर 22 जून को अपनी मां के साथ एक्टिवा पर घर जा रही थी। ग्लोबल अस्पताल के पास बाइक पर आए दो स्नैचरों ने पुनीत की मां से पर्स झपट लिया था। इसमें आईफोन, करीब चार हजार की नगदी व जरूरी दस्तावेज थे।

स्नैैचिंग की वारदात के मौके पर पहुंचे थाना छह के एसएचओ निर्मल सिंह ने जब मॉडल टाउन में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। उसमें दिखाई दिया कि न्यू ज्वाहर नगर के पास एक बाइक सवार दो युवक स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने लगे थे। इस दौरान बाइक स्लिप होने से दोनों नीचे गिर गए। स्पीड तेज होने के कारण जब दोनों नीचे गिरे तो उनके घुटने खून से लथपथ हो गए थे।
विज्ञापन


ऐसे में दोनों युवकों ने वहां रुक घावों को देखने के बजाए तेजी से उठकर बाइक को भगा लिया था। एसीपी कर्मबीर ने कहा कि बाइक का नंबर सीसीटीवी में कैद हो गया था। जब बाइक का रिकॉर्ड निकालने पर वह मालिक से मिलने पहुंचे, तो उसने कहा कि बाइक उसने आगे किसी को बेच दी है। जब बाइक के दूसरे मालिक के पास पहुंचे, तो उसने कहा कि बाइक उसने कपूरथला के कीले मोहल्ले के कर्णपाल को बेची है।

ऐसे में थाना छह के एसएचओ निर्मल सिंह के साथ कर्णपाल के घर जब पुलिस पार्टी गई, तो देखा की कर्णपाल के घुटनों पर चोट लगी थी। चोट देख पुलिस पार्टी समझ गई कि स्नैचर कर्ण ही है। सख्ती से पूछने पर कर्ण ने वारदात को कबूल लिया। इसके बाद सूचना के आधार पर उसके साथी किशन को श्री गुरु रविदास चौक से काबू कर लिया गया। कर्णपाल पर पहले से डाका डालने की प्लानिंग करने का केस दर्ज है। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने कहा कि नशे और अय्याशी के लिए वह जालंधर में स्नैचिंग करते और कपूरथला भाग जाते थे। दोनों आरोपियों ने कहा कि वह जालंधर में अब तक 14 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें